निघासन: मल्लबेहड़ के पास बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दो लोगों की हुई मौत
लखाई गांव निवासी राजकुमार पुत्र मुल्लू अपने दो रिश्तेदारों के साथ बाइक पर सवार होकर महादेव गांव जा रहे थे।ढखेरवा शारदा नगर रोड पर पढ़ुआ क्षेत्र के मल्लबेहड़ के पास राजकुमार अपने दोनों रिश्तेदारों के साथ सड़क किनारे खड़े थे। किसी अज्ञात वाहन ने तीनों लोगों को टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान घायल राजकुमार और अरविंद की मौत हो गई है।