हरिद्वार: जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान पर स्वामी चिदानंद मुनि ने किया पलटवार
सोमवार दोपहर 2 बजे बहादराबाद में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे परमार्थ निकेतन के परम अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान पर नाराजगी व्यक्त की है। अरशद मदनी ने कहा था कि देश की जांच एजेंसियां समुदाय खास को निशाना बना रही हैं। चिदानंद मुनि के अनुसार ऐसा कहने वालों को देश से माफी मांगनी चाहिए।