धनौरा: गजरौला हाईवे पर एक होटल के बाहर दबंग युवकों ने छात्र पर किया जानलेवा हमला व लहराया तमंचा, वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला नाईपुरा में छिदा का परिवार रहता है। छिदा का पुत्र शोएब किसी काम से गजरौला हाईवे स्थित कुंदन होटल पर गया था। पहले से ही खड़े दबंग युवकों ने तमंचे के बल पर छात्र शोएब पर जानलेवा हमला कर दिया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में ही घटना कैद हो गई, रविवार सुबह 9:00 बजे परिवार के लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल किया।