धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र के वेव शुगर मिल के पास गन्ने से लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
मंडी धनौरा: वेव शुगर मिल के निकट गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मिल गेट पर शव को रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई थी। घटना थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव मलेशिया की है। यहां 19 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र नीरज का परिवार रहता है।