धनौरा: गजरौला के गांव शिशोवाली में जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटी पर किया गया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव शिशेवाली में छत्रपाल का परिवार रहता है। छत्रपाल ने बताया है कि उसके ही बड़े भाई लालमन से जमीन का विवाद चल रहा है। कई बार गांव में झगड़ा हो चुका है। शनिवार रात लगभग 9:00 बजे लालमन व उसके परिवार के लोगों ने छत्रपाल की बेटी रीना और पत्नी बरखो पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें यह दोनों ही घायल हो गए।