धनौरा: मंडी धनौरा ब्लू वर्ल्ड स्कूल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मजदूर को मारी टक्कर, हुई मौत, परिजनों ने किया जाम
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में ब्लू वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के पास सड़क पार कर रहे पैदल मजदूर सतपाल सैनी पुत्र चेतराम निवासी गांव हैबतपुर उम्र 28 वर्ष को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दर्दनाक मौत हो गई है। परिजनों ने मौके पर जाम लगा दिया है। बताया जा रहा है मृतक पैदल ही मजदूरी कर वापस गांव लौट रहा था। घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की हैं