चूरू: अंगदान अभियान में चूरू जिला प्रदेश में दूसरे पायदान पर रहा, जानकारी दी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार ने
Churu, Churu | Aug 3, 2025 अंगदान को लेकर चलाए गए राज्यव्यापी जागरूकता अभियान में चूरू जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। राजकीय पीडीयू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार ने रविवार शाम 6 बजे करीब यह जानकारी दी। डॉ. पुकार ने बताया कि जुलाई माह में शुरू हुए इस अभियान की चूरू में शुरुआत 12 जुलाई से हुई थी।