टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत करमारई में शासकीय प्राथमिक पाठशाला की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। गांव के कारण अहिरवार ने शनिवार को कलेक्टर एसडीएम और तहसीलदार से लिखित शिकायत की है। उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच भागीरथ अहिरवार पर स्कूल बिल्डिंग के बगल में मकान बनाने का आरोप लगाया है।