मोहनपुर: सिगरेट एवं तंबाकू नियंत्रण को लेकर मोहनपुर बाजार, चोपा मोड़ और विभिन्न स्थानों पर चलाया गया छापेमारी अभियान
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत देवघर जिला में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की विभिन्न धाराओं को लागू करने हेतु मोहनपुर बाजार चोपा मोड़ एवं विभिन्न स्थानों पर सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद सार्वजनिक स्थानों पर धड़ल्ले से बिक्री को नियंत्रित करने हेतु शुक्रवार सुबह11:00 बजे से छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें18 दुकानों की जांच की गई ।