बुरहानपुर: बुरहानपुर में मोहर्रम का मेला लगा, जियारत के लिए बाजार में पहुंचे ताजिए, इकबाल चौक पर उमड़ी भीड़
बुरहानपुर के इकबाल चौक पर मोहर्रम का मेला लगा। शहरभर के ताजिएं जियारत के लिए मंडी चौक मेंज्ञजमा हुए। रात 9 बजे के बाद ताजियों का बाजार में पहुंचना शुरू हो गया। ढोल ताशों के साथ युवाओं ने ताज़ियों को बाजार में लेकर पहुंचे।जहां पर पुलिस द्वारा पहले से ही ताजियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी । सुरक्षा के लिए बाजार में पुलिस बल तैनात किया गया।