जमुआ में कांग्रेस ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जमुआ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. निजामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में जमुआ चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची से कथित तौर पर 13 करोड़ नाम हटाने और दिल्ली में राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार के विरोध में नारेबाजी की।
इसके बाद प्रखंड मुख्यालय के समक्ष सभा हुई। इसे प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, 20 सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अहमद रजा नूरी, उपाध्यक्ष प्रकाश यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद सद्दाम अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी अश्विनी राय, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष समीर अंसारी, मोहम्मद अख्तर अंसारी, फिरोज अंसारी, उमेश यादव, गिरधारी पंडित, अमन कुमार, सुरेश रविदास, कमलेश रविदास, राजेश रविदास, मनीष वर्मा, मनोज वर्मा, कपिल वर्मा और वासुदेव वर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। #apnagiridihnews