मुरैना नगर: इस्लामपुरा की वैध वाली गली की नाली में मिला भ्रूण, पीएम हाउस के फ्रीजर में रखा गया, जांच के बाद होगा पोस्टमार्टम
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा की वैध वाली गली की नाली में एक भ्रूण पड़ा हुआ था, तभी आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी ,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा भ्रूण को लाकर पीएम हाउस के फ्रीजर में रखवा दिया गया है। जहां जांच होने के बाद डॉक्टर के द्वारा मृत भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।