पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुई गोलीबारी में दो लोग जख्मी, सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में खेल-खेल में दो बच्चों के बीच हुआ विवाद जिसको लेकर दो पक्षों में जमकर हुई गोली बारी. वही इस संबंध मे मालसलामी थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया की खेल-खेल में दो बच्चों के बीच हुई कहा सुनी और उसके बाद फिर बड़ा विवाद हो गया जिसके बाद उदय कुमार और सुरेश राय के बीच पथराव और फायरिंग हुई जिसमे दो लोग जख्मी हो गए.