बीसलपुर: रमपुरा नौगवां में पिता ने शराब के नशे में 20 वर्षीय बेटी को गोली मारकर हत्या की, आरोपी फरार
थाना बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम रामपुरा नौगवां में शुक्रवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने शराब के नशे में अपनी ही 20 वर्षीय पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।