बीकानेर: लव मैरिज के बाद नवविवाहित जोड़े ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की मांग की
बीकानेर में तीन साल के प्रेम संबंध के बाद आर्य समाज मंदिर में विवाह करने वाला एक नवविवाहित जोड़ा अब अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस की शरण में पहुंचा है। चूरु जिले के बेनाथा जोगलिया निवासी नेमाराम और बीकानेर के पूगल क्षेत्र की ममता ने 6 जनवरी को जोधपुर में अपनी मर्जी से शादी की थी। शादी के बाद ममता के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार करते हुए जान से