बीकानेर: भरूपावा को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
बीकानेर की ग्राम पंचायत बदरासर से अलग बनाई गई नई ग्राम पंचायत मेहरासर को संशोधित कर भरूपावा को ग्राम पंचायत घोषित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में रोष है। भरूपावा विकास संघर्ष समिति के नेतृत्व में सोमवार को जिला प्रशासन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। समिति का कहना है कि बदरासर पंचायत में बदरासर, भरूपावा और मेहरासर तीन गांव शामिल थे, लेकिन बिना उचित जांच