मोहड़ा: मोहड़ा में वज्रपात से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Muhra, Gaya | May 29, 2026 अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड दरियापुर पंचायत के अभयपुर गांव के टोला तहबल बिगहा गांव के बधार में शुक्रवार की सुबह जानवर चरा रहे 39 वर्षीय राजकुमार यादव की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार राजकुमार यादव शुक्रवार सुबह घर से गाय चराने के लिए निकले थे। वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।