कटघोरा: कुसमुंडा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में छात्राओं को मिली साइकिल की सौगात, सरस्वती साइकिल योजना से बढ़ेगा शिक्षा का सफर
Katghora, Korba | Jul 11, 2026 कोरबा जिले के कुसमुंडा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, आदर्श नगर में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।