कासगंज: मोहनी गांव में राशन दुकान आवंटन पर विवाद, ग्रामीणों ने खुली बैठक की मांग की
कासगंज ग्राम पंचायत मोहनी में राशन दुकान के आवंटन को लेकर विवाद बढ़ गया है। ग्रामीणों ने मृतक आश्रित के नाम पर नीलम देवी को दुकान देने पर रोक और घोटालों की जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में चंद्रवीर द्वारा फर्जी शैक्षिक प्रमाण-पत्र लगाया गया था और घटतौली के वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं। 25 मई को खुली बैठक धारा-144 के कारण टल गई थी।