पटना ग्रामीण: सांसद मीसा भारती ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी करते हैं कट्टे की बात और तेजस्वी नौकरी की
लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे मीसा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बिहार आते हैं तो कट्टे की बात करते हैं, वहीं तेजस्वी यादव नौकरी और रोजगार की बात करते हैं।