पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है। रविवार रात करीब 9:00 तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह अधिकारियों से मिलकर और फोन पर धमकी दे रहे हैं। वो जहां ठहरते हैं उस होटल के सीसीटीवी कैमरे बंद कर देर रात अधिकारियों को बुलाते हैं।