पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास से नेम प्लेट हटाया गया, तेजस्वी ने दिखाई विक्ट्री की साइन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह कह दिया है कि 18 नवंबर को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव अपनी जीत को लेकर इतने कॉन्फिडेंस नजर आ रहे हैं कि उनके आवास से नेम प्लेट भी हटा दिया गया है। राजद नेताओं का कहना है कि तेजस्वी यादव को अब मुख्यमंत्री आवास मिलेगा।