पटना ग्रामीण: राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर किया हमला
पटना में सोमवार दोपहर करीब एक बजे राघोपुर से राजद उम्मीदवार व राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री को सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे का भ्रष्टाचार नहीं दिखता? आपने बिहार के दुर्दांत अपराधियों के साथ मंच साझा किया।” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सृजन घोटाले के मुख्य