झाझा: सियाटांड़ गांव में एक युवक के साथ हुई मारपीट, चाकू से हमला होने की बात बताई गई
Jhajha, Jamui | Dec 7, 2025 सिमुलतला थानाक्षेत्र के सियाटांड़ गांव में एक युवक के साथ मारपीट की घटना रविवार की सुबह 10 बजे सामने आया है। घायल कुंदन चौधरी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा में हुआ। घायल ने बताया कि ई रिक्शा साइड करने की बात पर ब्रह्मदेव यादव नशे की हालत चाकू लेकर आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर चाकू चलाकर घायल कर दिया।