चायल: भरवारी-शेरगढ़ मार्ग पर हादसे में डंपर की टक्कर से तीन हाईटेंशन बिजली पोल टूटे, दो दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप
कौशाम्बी। सैंता विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में भरवारी से शेरगढ़ जाने वाले मार्ग पर रविवार रात मिट्टी ढो रहे एक डंपर ने हाईटेंशन विद्युत लाइन के तीन पोल तोड़ दिए। हादसे के बाद क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।