कोतमा: इलाज में लापरवाही से हुई मौत मामले में मजिस्ट्रियल जांच, 18 अप्रैल को पेश होंगे साक्ष्य
Kotma, Anuppur | Apr 16, 2026 कोतमा निवासी राम भुवन तिवारी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में इलाज के दौरान संदिग्ध मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश गुरुवार शाम 6:00 बजे दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षल पंचोली ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोतमा को विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं।