अनूपपुर: हाई टेंशन वायर के नीचे बन रहा अवैध निर्माण ध्वस्त, नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई
वार्ड क्रमांक 14 में जुगल किशोर त्रिपाठी द्वारा हाई टेंशन वायर के नीचे किए जा रहे अवैध निर्माण पर नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। इसी तरह सागर शिवहरे द्वारा बनाए जा रहे मकान के अवैध हिस्से को भी हटाया गया। नगर पालिका कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की।