विभूतिपुर: विभूतिपुर के एक गांव में शादी से पहले लड़की फरार, भाई ग्रामीणों के साथ आवेदन लेकर पहुंचा थाना
एक गांव में शादी से पहले लड़की फरार हो गई। लड़की के भाई एक लिखित आवेदन लेकर दर्जनों ग्रामीणों के साथ शनिवार को थाना परिसर पहुंचे। शिकायत पत्र में कहा कि सिंघियाघाट वार्ड 11 निवासी मनीष कुमार ने उसकी बहन को हथियार के नोंक पर झांसा देकर कहीं फरार हो गया। इस बाबत आरोपित युवक की मां सोनी देवी और पिता राज कुमार पासवान से पूछने गया तो मारपीट करने पर उतारु हो गए।