विभूतिपुर: विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिया गया योग प्रशिक्षण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर द्वारा सभी पंचायत में योग प्रशिक्षक द्वारा ग्रामीणों को योग प्रशिक्षण दिया गया। प्राथमिक कन्या विद्यालय कापन एवं प्राथमिक विद्यालय यादव टोल सिरसी की संयुक्त तत्वाधान में योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र मोहन पासवान की उपस्थिति में किया गया।