विभूतिपुर: विभूतिपुर के सांखमोहन में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से जख्मी, रेफर
साखमोहन शहीद द्वार और एक निजी स्कूल के बीच गुरुवार संध्या ईंट लदे एक ट्रैक्टर और एक बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार बेगुसराय पिपरा के खुर्शीद ,यासीन ,नैयर,गंभीर रुप से जख्मी हो गए।जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। आन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों जख्मी को सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।