विभूतिपुर: विभूतिपुर के एक गांव में पत्नी को भगा ले जाने को लेकर पीड़ित पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने कुछ लोगों द्वारा पत्नी को भगा ले जाने की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करवाई है। इसमें हसनपुर थाना क्षेत्र के छोटकी रजवा वार्ड 1 निवासी अशोक यादव के पुत्र आलोक कुमार यादव व दो अज्ञात को नामजद किया गया है। उसने कहा है कि उसकी शादी करीब 6 वर्ष पूर्व हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक हसनपुर में हुआ था।