विभूतिपुर: विभूतिपुर के भूतेश्वर चौक दुकान का ताला खोलते समय ज्वेलरी से भरा बैग उड़ाने के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी
भुतेश्वर चौक पर दुकान का ताला खोलने के क्रम में बाइक सवार बदमाशों द्वारा बुधवार को ज्वेलरी से भरा बैग उड़ाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पहाड़पुर निवासी मोतीलाल महतो के पुत्र सह दुकानदार राकेश कुमार सिंह ने काले रंग के बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। कहा है कि भुतेश्वर चौक पर उसने आशा ज्वेलर्स खोल रखा है।