विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत में समारोह पूर्वक मनाया गया कबीर जयंती
सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत में संत सद्गुरु कबीर आश्रम परिसर में रविवार को समारोह पूर्वक कबीर जयंती प्रकट उत्सव के रुप में मनाई गई। इसका नेतृत्व सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायत के सरपंच अरविंद कुमार कर रहे थे। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने संत कबीर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।