पीपीगंज पुलिस ने दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने के आरोप में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला जंगल अगही टोला बड़का महुआसर निवासी उर्मिला निषाद की तहरीर पर दर्ज किया गया है।