हेरहंज: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बारियातू में तुलसीदास जयंती भक्तिमय वातावरण में मनी
बारियातू स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को रामचरितमानस के रचयिता, भक्त शिरोमणि एवं समाज सुधारक गोस्वामी तुलसीदास की जयंती हर्षोल्लास व भक्तिमय वातावरण में मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य जितेंद्र राम एवं आचार्य शशि कुमार सिंह ने तुलसीदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर की।