गभाना: गभाना के रामपुर में धूं-धूंकर जलाया गया रावण का पुतला, काली के करतबों ने मोहा लोगों का मन
गभाना के रामपुर में रामलीला महोत्सव के तहत सोमवार को राम और रावण की सेनाओं के बीच भव्य युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। शाम को करीब साढ़े पांच बजे मैदान में जैसे ही भगवान राम ने अग्निबाण छोड़ा, वैसे ही रावण का पुतला धूं-धूंकर जल उठा। शोभायात्रा में केवल राम रावण युद्ध ही नहीं, बल्कि काली मां, चंडी और अन्य आकर्षक झांकियों का भी प्रदर्शन हुआ।