रसड़ा: रसड़ा के डेहरी गांव में भीषण अग्निकांड, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, राजस्व टीम ने किया निरीक्षण
Rasra, Ballia | Apr 6, 2026 रसड़ा के डेहरी गांव में भीषण अग्निकांड, लाखों का सामान जलकर राख, राजस्व टीम ने किया निरीक्षण बलिया: रसड़ा तहसील क्षेत्र के डेहरी गांव में रविवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रिहायशी कच्चे मकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा राशन, कपड़े, नकदी व जेवर सहित गृहस्थी का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया।