प्रतापगढ़: विश्व पुस्तक दिवस पर जिला पुस्तकालय में आयोजित की गई पुस्तक प्रदर्शनी
विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ में गुरुवार को पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय के अनेक पाठकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न पुस्तकों में रुचि दिखाई। प्रदर्शनी में साहित्यिक पुस्तकों, महापुरुषों की जीवनियों, ‘सुजस’ पत्रिका तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों को विशेष रूप से प्रद