आंवला: आंवला की कान्हा गौशाला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गायों का किया पूजन, गौ सेवकों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
आंवला के स्टेशन रोड पर स्थित सरकार द्वारा बनाई गई कान्हा गौशाला की देखरेख पालिका के द्वारा की जाती है जिसमें कैबिनेट मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ गौशाला पहुंचे और गायों को स्नान कराकर हरे चारे की व्यवस्था कराकर पूजन किया और सुंदरकांड में भी भाग लिया। उन्होंने इस दौरान गौ सेवकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।