आंवला: आंवला पुलिस ने मोबाइल चोर पकड़ा, कानूनी कार्रवाई करते हुए भेजा न्यायालय।
आंवला थाना में बदायूं के वजीरगंज में मोहल्ला खिन्नी निवासी मुनीश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आंवला के मनोना धाम पर पकौड़ी की दुकान चलाता है। बीती रात्रि एक व्यक्ति दुकान पर पकोड़ी खाकर मेरी दुकान पर ही बैठ गया और रात्रि में मेरी मां सो गई तभी अज्ञात व्यक्ति दुकान से मेरा मोबाइल चोरी कर ले गया। जब मां जागी तो मोबाइल दुकान पर नहीं था।