हज़ारीबाग: उप विकास आयुक्त ने बड़कागांव प्रखंड में विकास योजनाओं की समीक्षा की, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने बड़कागांव में मनरेगा और पीएम आवास योजना की समीक्षा की। उन्होंने बागवानी योजनाओं को लक्ष्यानुसार लागू करने, लंबित कार्यों को समय पर पूर्ण करने और पारदर्शिता के साथ योजनाएं संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद योजनाओं का भौतिक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।