हज़ारीबाग: हजारीबाग के सिमराढाब जंगल में हाथी के हमले से महिला की मौत, वन विभाग ने मुआवजा दिया
हजारीबाग जिले के सिमराढाब जंगल में सोमवार को हाथी के हमले में सिमराढाब निवासी दशमी देवी की मौत हो गई। दशमी देवी के बेटे ने बताया कि उसकी मां मवेशी की तलाश में नारायणपुर की ओर जा रही थी। सिमराढाब जंगल में हाथी ने पटक कर उसकी जान ले ली। रेंजर द्वारा मृतका के परिजन को 45 हजार रूपये तत्काल मुआवजा दिया गया और कहा कि कागजी प्रक्रिया के बाद शेष राशि दे दी जाएगी।