हज़ारीबाग: जेपी जेल में हत्या के दोषी बंदी ने परिजनों से मुलाकात के बाद की आत्महत्या
हजारीबाग के जेपी कारा में हत्या के दोषी बंदी भैरवनाथ दरौंधी ने आत्महत्या कर ली। सोमवार को परिजनों से मुलाकात के कुछ देर बाद उसने प्रथम तल पर गमछे से फांसी लगा ली। जेल प्रशासन ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक ने घटना की पुष्टि की और जांच शुरू कर दी गई है।