हाथरस: सदर क्षेत्र के किला गेट के पास तेज गति से चल रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के किला गेट के पास आज दिन बृहस्पतिवार को तेज गति ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया ! जिससे रिक्शे में बैठी हुई सवारी मे हाहाकार मच गया और इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो ग़या! मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई! इसी क्रम में परिजनों द्वारा घायल व्यक्ति को हाथरस के जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है!