हरसूद: सुरक्षा मापदंडों को लेकर हरसूद पुलिस ने सराफा व्यापारियों के साथ की बैठक
Harsud, Khandwa | May 18, 2026 सोमवार शाम 6:30 बजे के लगभग हरसूद थाना परिसर में सुरक्षा मापदंडों को लेकर हरसूद पुलिस द्वारा सराफा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से हरसूद एसडीओपी लोकेंद्र सिंह द्वारा सराफा व्यापारियों को कुछ सुझाव दिए गए। बैठक में सराफा व्यापारी रामचंद्र सोनी, दीपक सोनी, मणिलाल सांड, सुंदर सोनी सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।