हज़ारीबाग: गिद्दी से लापता मानसिक रूप से कमजोर युवक रामगढ़-रांची रोड से बरामद, परिजनों को सौंपा
गिद्दी थाना क्षेत्र के बुंडू गांव निवासी 24 वर्षीय जयपाल मांझी के लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया। जयपाल मांझी, पिता स्वर्गीय फूलचंद मांझी, 27 सितंबर को बिना बताए घर से निकल गया था। इसके बाद परिजनों ने गिद्दी थाना में उसकी गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी गिद्दी ने का