हरदोई: बर्रासराय गांव के निकट खेत पर पानी लेकर जा रहे अमन को बाइक सवार ने मारी टक्कर व की मारपीट, बालक हुआ गंभीर घायल
Hardoi, Hardoi | May 14, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के बर्रासराय निवासी फूल सिंह का 10 वर्षीय पुत्र अमन खेत पर अपनी बहन के लिए पानी लेकर जा रहा था कि तभी गांव के ही निकट एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने अमन को जोरदार टक्कर मार दी और फिर उसके साथ मारपीट भी की और मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने अमन को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।