पुरैनी: दुर्गापुर में हत्या मामले में बुधवार तक पुलिस को नहीं मिला आवेदन, हत्या या आत्महत्या की उलझन में फंसी पुलिस
पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत में सोमवार की रात को नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, उसका शव यूंही पड़ा हुआ मिला। पुलिस हत्या या आत्महत्या के मामले में अभी भी उल्टी हुई है। बुधवार को पूरा दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को परिजनों के द्वारा किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। नवविवाहिता की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।