सिंगरौली: सिंगरौली में केंद्रीय कोयला एवं खनिज राज्य मंत्री सतीश दुबे ने प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए
केंद्रीय कोयला एवं खनिज राज्य मंत्री सतीश दुबे दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को सिंगरौली पहुंचे उन्होंने दोपहर में जिले के सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें जिले में चल रही केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने आजीविका मिशन के तहत काम करने वाली महिलाओं और संगठनों से भी मुलाकात की है।