भभुआ: डीएम कार्यालय के सभाकक्ष में एलपीजी गैस को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता
Bhabua, Kaimur | Apr 16, 2026 भभुआ डीएम कार्यालय सभाकक्ष गुरुवार को 11 बजे डीएम नितिन नितिन कुमार सिंह ने एलपीजी गैस को लेकर प्रेस वार्ता किया। उन्होंने बताया कि मार्च की तुलना में अप्रैल के पहले पखवाड़े में गैस आपूर्ति में लगभग 8 से 9% की वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च के पहले पखवाड़े में 47 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति हुई थी। जो अप्रैल में बढ़कर 49 हजार हो गई है। जो स्थिति सामान्य है।